जब पीड़िता ने इसके बारे में अपने ससुराल वालों को बताया तो उन्होंने आरोपी का पक्ष लेते हुए पीड़िता हो ही धमकाया। आरोप है कि सास और ससुराल वालों ने पीड़िता को सीढ़ियों से धक्का दे दिया, जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता को 2 दिन बाद अस्पताल में होश आया है।
उसके बाद पुलिस ने उसके बयान पर आरोपी महेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म और बाकी ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
35 साल की पीड़िता ने बताया कि 2 अक्टूबर को वह अपने घर पर नीचे वाले फ्लोर पर सफाई कर रही थी। उसकी सास और देवरानी, जो उसी की बहन है, दोनों ऊपर वाले फ्लोर पर थीं। इसी दौरान 12 बजे के करीब उसके ससुर का रिश्तेदार जो रिश्ते में उसका ताऊ ससुर लगता है, उनके घर आया।
आरोपी महेंद्र ने विवाहिता को अकेली देखकर उसे कमरे में दबोच लिया और उसके साथ दुराचार किया। पहले दिन तो पीड़िता ने शर्म के मारे किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताया।
अगले दिन दोबारा आरोपी महेंद्र उनके घर आकर दोबारा उससे छेड़छाड़ करने लगा तो महिला ने शोर मचा दिया।
अगले दिन दोबारा आरोपी महेंद्र उनके घर आकर दोबारा उससे छेड़छाड़ करने लगा तो महिला ने शोर मचा दिया।
शोर सुनकर पीड़िता की सास और बाकी लोग नीचे वाले फ्लोर पर आए और मामले की जानकारी ली। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने ताऊ ससुर महेंद्र की हरकत के बारे में उनको बताया तो उसके ससुराल वाले नाराज हो गए और रिश्तेदार को बदनाम करने का आरोप लगाकर उससे मारपीट करने लगे।
फिर उसे सीढ़ियों से धक्का दे दिया। सीढ़ियों से गिरने के कारण वह बेहोश हो गई और 2 दिन बाद अब उसे होश आया है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।